
Ranchi : करीब दस महीने के बाद लालू प्रसाद से जुड़े चारा घोटाला मामले में सीबीआइ की विशेष अदालत में सुनवाई शुरू हुई. बुधवार को सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की अदालत में बचाव पक्ष की ओर से गवाही होनी थी. घोटाला में एक आरोपी आपूर्तिकर्ता श्यामनंदन सिंह के द्वारा अपने बचाव में गवाह पेश किया जाना था. हालांकि बुधवार को गवाही नहीं हो पायी.
श्यामनंदन सिंह की ओर से कहा गया कि कोरोना संक्रमण की वजह से गवाह नहीं आ सके हैं इसलिए गवाही के लिए कोई दूसरी तिथि तय की जाये. इसके बाद अदालत ने मामले में गवाही के लिए 12 फरवरी की तिथि निर्धारित की है.
बता दें कि बुधवार को जिस मामले में गवाही शुरू हुई वह डोरंडा कोषागार से जुड़ा है. डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था. इस मामले में सीबीआइ ने कांड संख्या आरसी 47ए/96 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी.
इसे भी पढ़ें: जानिये ममता ने भाजपा नेताओं को क्यों कहा- ‘जैसे वे भगवान हों’




