
Ramgarh: पटना से रांची जा रही वंदे भारत ट्रेन रामगढ़ के कुजू रेलवे स्टेशन की निकट रेलवे पुल के पास एक मवेशी से टकरा गई. इस घटना में मवेशी ट्रेन के इंजन में बुरी तरह फंस गई. मवेशी को बाहर निकलना में रेलवे विभाग को काफी मशक्कत करना पड़ा. रेस्क्यू कर मवेशी को निकालने के बाद ट्रेन को रांची के लिए रवाना किया गया. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पटना से रांची जा रही वंदे भारत ट्रेन गुरुवार दिन के 11:20 बजे कुजू रेलवे स्टेशन पहुंचने के पहले रेलवे पुल पिलर संख्या 123/3 के पास एक भैंस से टकरा गई. इस टक्कर में भैंस ट्रेन के इंजन में बुरी तरह फस गई. जिसके कारण ट्रेन लगभग डेढ़ घंटे तक घटनास्थल पर खड़ी रही. इस बीच रेलवे विभाग द्वारा रेस्क्यू करते हुए मवेशी को काटकर ट्रेन से अलग किया गया. रेलवे विभाग के अनुसार ट्रेन लगभग डेढ़ घंटे खड़ी रहने के बाद 12:52 पर रांची के लिए रवाना हुई.




