
Lucknow: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में एक सिरफिरे युवक ने 20 बच्चों को एक घर में बंधक बना लिया और घर के अंदर से बमबाजी और फायरिंग भी कर रहा है.
अपराधी की फायरिंग में एक ग्रामीण घायल हो गया. वहीं, बमबाजी से मकान की दीवार ढहने से दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गये.
इसे भी पढ़ें : बेरोजगारी भत्ता देने की ओर मुख्यमंत्री ने बढ़ाये कदम, कहा कैंप लगा बेरोजगारों का करें पंजीकरण
मोहम्मादाबाद की घटना
घटना जिले के मोहम्मदाबाद कस्बे की है. जिस मकान में युवक ने बच्चों को बंधक बनाया है, वहां से वह फायरिंग और बमबाजी भी कर रहा है.
पुलिस ने बताया कि अपराधी ने बच्चों को दोपहर ढाई बजे से बंधक बना रखा है.
इसे भी पढ़ें : बनारस हिंदू विवि में एडमिशन शुरू, 29 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन
दो पुलिसकर्मी जख्मी दीवार गिरने से जख्मी
अपराधी द्वारा की गयी बमबाजी से मकान की दीवार ढह गयी, जिसकी चपेट में आने के दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गये.
मीडिया से बात करते हुए कानपुर रेंज के आइजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि क्राइसिस से निपटने के लिए एटीएस को बुलाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : #Palamu: जुगाड़ से बना डाली इलेक्ट्रिक स्कूटी, पहले भी कर चुके हैं कई अविष्कार




