Education & Career

बनारस हिंदू विवि में एडमिशन शुरू, 29 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

Ranchi: बनारस हिंदू विवि के शैक्षणिक सत्र 2020-21 के यूजी, पीजी, डिप्लोमा सहित स्पेशल कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. देशभर से एडमिशन टेस्ट के आधार पर स्टूडेंट्स का एडमिशन विभिन्न कोर्स के लिए किया जायेगा.

एडमिशन टेस्ट में शामिल होने के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन भरना होगा. यह एप्लीकेशन बीएचयू की वेबसाइट में जाकर भरा जा सकता है. ऑनलाइन एप्लीकेशन भरने की अंतिम तिथि 29 फरवरी 2020 है. देश के विभिन्न शहरों में कई शेड्यूल में एडमिशन टेस्ट लिया जायेगा. इसी टेस्ट के रैंक के आधार पर एडमिशन काउंसलिंग के लिए बुलाया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – पथ निर्माण विभाग में होता रहा भष्टाचार, चुप रहे जवाबदेह पूर्व मंत्री रघुवर दास और सचिव केके सोन

यूजी के 30 विषयों में नामांकन का अवसर

अंडर ग्रेजुएट के 30 से अधिक विषयों में एडमिशन के लिए देश के 200 शहरों में टेस्ट सेंटर बनाये गये हैं. ये टेस्ट ऑनलाइन लिये जायेंगे. ऑनलाइन टेस्ट दो से तीन शिफ्ट में होंगे. ये सब्जेक्ट के अनुसार अलग-अलग तारीख को अलग-अलग शेड्यूल में लिये जायेंगे.

टेस्ट की शुरुआत 26 अप्रैल से होगी, जो 28 मई 2020 तक चलेगी. वहीं ऑनलाइन एप्लीकेशन 30 जनवरी से प्रारंभ हो चुका है. एक कंडीडेट एक से अधिक विषयों के लिए आवेदन कर सकता है. एक विषय में एप्लीकेशन करने के लिए एससी, एसटी व पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार को 300 रुपये और अन्य उम्मीदवार को 600 रुपये देने होंगे.

यदि एक से अधिक विषय में आवेदन करने के लिए एससी-एसटी व पीडब्ल्यूडी को प्रत्येक विषय के लिए 200 रुपये व अन्य उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय के लिए 400 रुपये देने होंगे.

इसे भी पढ़ें – बजट पूर्व #IANS_C_Voter_Survey,  66 प्रतिशत भारतीय घर का खर्च चलाने में कर रहे मुश्किलों का सामना

पीजी के 107 विषयों में होगा एडमिशन

बीएचयू के पीजी कोर्स के 107 विषयों में एडमिशन के लिए पीजी एडमिशन टेस्ट होगा. इसके लिए भी ऑनलाइन एप्लीकेशन देने होंगे. पीजी कोर्स के लिए भी एक उम्मीदवार एक से अधिक कोर्स में एप्लीकेशन डाल सकता है. यूजी कोर्स की तरह ही पीजी कोर्स में नामांकन के लिए एप्लीकेशन फीस देना होगा.

एक विषय में एप्लीकेशन करने के लिए एससी, एसटी व पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार को 300 रुपये और अन्य उम्मीदवार को 600 रुपये देने होंगे. अगर एक से अधिक विषय में आवेदन करने के लिए एससी-एसटी व पीडब्ल्यूडी को प्रत्येक विषय के लिए 200 रुपये व अन्य उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय के लिए 400 रुपये देने होंगे.

इसे भी पढ़ें – #National_Anthem गाने पर पैंटालूंस ने 25 कर्मियों को बर्खास्त किया,  विरोध में धरना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button