Deoghar

देवघर: सांसद आवास में महाशिवरात्रि महोत्सव समिति की पहली बैठक संपन्न

Deoghar: शुक्रवार को शाम 4 बजे सांसद निशिकांत दूबे के आवास पर देवघर के बुद्धिजीवियों और सामाजिक संस्थानों के मुखिया के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव 2024 की एक अहम बैठक आहूत की गई. बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी सुनील खवाड़े ने की. साथ ही कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए. महोत्सव से जुड़ी एक कमेटी का भी गठन किया गया. जिसमें अपने क्षेत्र के कई अनुभवी और युवा शक्तियों को शामिल किया गया ताकि, बाबा बैद्यनाथ की नगरी में इस महोत्सव के आयोजन का सफलतापूर्वक संपन्न हो. पिछले वर्ष शिव भक्तों की संख्या को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पर भी ज़ोर दिया गया. महाशिवरात्रि महोत्सव 2024 के भव्य आयोजन के लिए तमाम अनुभवी और युवा शक्तियों को अलग-अलग प्रभार दिया गया. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बंगाल के चंदन नगर से आधुनिक लाइट्स से पूरे 8 दिन तक पूरा देवघर दुल्हन की तरह सजेगा. देवघर के तमाम हिस्सों में कई लाइट गेट लगेंगे. फूलों का भी अद्भुत सजावट होगा और महाशिवरात्रि के थीम का भी चयन हो चुका है. इस बार महाशिवरात्रि महोत्सव में शिव जी के बारात में देवी देवताओं बहुत पिशाच के साथ ही कई अभिनेता और अभिनेत्रियां भी बाराती के रूप में भी शामिल होंगी. बैठक में पिंटू तिवारी, डॉ राजीव रंजन सिंह, अमरनाथ पाठक, रीता चौरसिया, अभय आनंद झा, वीरेंद्र कुमार सिंह, हरि किशोर सिंह, मुकेश पाठक, देवता पांडेय,  रिंटू, राजीव कुमार, अमित मिश्रा, संजय राम, दिवाकर गुप्ता, विजया सिंह, दैनिक पासवान, बिंदु पाठक, बबलू सिंह, प्रज्ञा झा, ऋषि राज सिंह, नवीन कुमार शर्मा, राकेश कुमार राय, अलका सोनी, सुलोचना देवी, निशा सिंह, राजीव रंजन, प्रफुल्ल कुमार, अनिल कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, राहुल कुमार तिवारी, कुणाल, अमित दुबे, सत्यजीत सिंह, सर्वोत्तम बरनवाल, तुलसी कुमार, मिथिलेश माधव, अग्रहरि गोपेश्वर नाथ, निर्मल मिश्रा, ललन मिश्रा, आशुतोष कुमार उर्फ जिमी, योगेंद्र तिवारी, बिरेंद्र अग्रवाल सहित शहर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मनीष कुमार पाठक ने दी.

Related Articles

Back to top button