
Dhanbad: भूली अस्पताल परिसर में विस्थापितों को बसाने के विरोध में शुक्रवार को धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने बीसीसीएल के सीएमडी समीरण दत्ता से मिलकर आपत्ति जताई. और मांग किया कि भूली अस्पताल परिसर में विस्थापितों को नहीं बसाया जाए. बल्कि भूली में काफी जमीन है, कहीं अन्यत्र बसाया जाए. विधायक ने दलील दी कि भूली अस्पताल में सैकड़ों पेड़ हैं और भूली अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रमिक इलाज कराने आते हैं . ऐसे में यहां विस्थापित को बसाना सार्थक कदम नहीं है.
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि भूली के विकास में जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान करके बीसीसीएल अपनी भूमिका निभाए.
भूली अस्पताल को उन्नत और आधुनिक बनाने की दिशा में कार्य किए जाए. वहीं मौके पर उपस्थित भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि भूली अस्पताल मैं कुछ और चिकित्सकों की पदस्थापना हो ताकि आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोग लाभान्वित हो.
सीएमडी समीरण दत्ता ने उपर्युक्त मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिय.
इस अवसर पर जिला महामंत्री नितिन भट्ट, जिला मीडिया प्रभारी, मिल्टन पार्थ सारथी, मनोज मालाकार, मनजीत सिंह उपस्थित थे.




