NationalTOP SLIDER

अमेरिका के मनाने पर भारत-पाकिस्तान युद्ध पर लगा विराम, डोनाल्ड ट्रंप ने दी बधाई

Ranchi: भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध समाप्त हो गया है. विदेश मंत्रालय ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि दोनों देश सैन्य अभियान रोकने पर सहमत हो गए हैं.

भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम को राजी हो गया है, इस बात की जानकारी सबसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए दी. ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट डालते हुए दावा किया कि भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम को तैयार हो गए हैं. डोनाल्ड ट्रम्प ने लिखा, ‘रात यूएसए की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूरी तरह युद्ध विराम के लिए तैयार हो गए हैं. मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं.’

ट्रंप के पोस्ट के बाद पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री के साथ-साथ भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भी युद्ध विराम पर सहमति जताई है. भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर बात हुई.

विदेश मंत्री जयशंकर ने दी सीजफायर की जानकारी

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट करते हुए लिखा: “भारत और पाकिस्तान के बीच आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी है. भारत ने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख बनाए रखा है. भारत ऐसा करना जारी रखेगा.”

अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियोने भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा. उन्होंने लिखा- अमेरिकी की विदेश मंत्री ने पिछले 48 घंटों में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर, सेना प्रमुख असीम मुनीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और असीम मलिक सहित वरिष्ठ भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों से बातचीत की है.

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री ने भी जताई युद्ध विराम पर सहमति

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार की प्रतिक्रिया भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर आई है. उन्होंने लिखा- पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है.  पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है.

 

Related Articles

Back to top button