Lead NewsNational

त्रिपुरा में सीएम ममता के भतीजे सांसद अभिषेक समेत छह टीएमसी नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज

एसपी व एसडीपीओ के साथ दुर्व्यवहार व ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का आरोप

New Delhi: त्रिपुरा में राजनीतिक हिंसा की घटनाओं पर जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच त्रिपुरा पुलिस ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे व सांसद अभिषेक बनर्जी समेत छह तृणमूल नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज की है. जिन नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज की गई है उनमें डोला सेन, ब्रत्य बसु, कुणाल घोष, सुबल भौमिक और श्रीप्रकाश दास के नाम शामिल हैं. सभी पर अतिरिक्त एसपी और एसडीपीओ खोवाई के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार और ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का आरोप है.

इसे भी पढ़ें : रांची के बुढ़मू में जंगली हाथी ने दो लोगों को कुचल कर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश

प्राथमिकी में बयान किया गया है कि रविवार सुबह 14 तृणमूल नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद मंत्री ब्रत्य बसु और सांसद डोला सेन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं का एक समूह खोवाई थाने पहुंचा. इसके बाद ही अभिषेक बनर्जी भी थाने पहुंचे. टीएमसी नेताओं ने एडिशनल एसपी और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया. अब त्रिपुरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है.

पिछले दिनों टीएमसी के तीन युवा नेताओं, देबांग्शु भट्टाचार्य, सुदीप राहा और जया दत्ता पार्टी के काम से त्रिपुरा गए थे. इस दौरान रास्ते में रोककर इन लोगों पर हमला किया गया. यह भी आरोप लगाया कि अगरतला के बाद धर्मनगर में गोलियां चलाई गईं और एक टीएमसी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई. इसके बाद त्रिपुरा पहुंचे अभिषेक बनर्जी को भी काले झंडे दिखाए गए. इस मामले के बाद खोवई थाने पर प्रदर्शन कर रहे तृणमूल के 14 नेताओं और कार्यकर्ताओं को कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था.

इसे भी पढ़ें : शेखपुरा में पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा शराब ले जा रहा वाहन, कारोबारी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button