
Koderma: अवैध ब्लू स्टोन मामले पर जिला प्रशासन एवं वन विभाग के संयुक्त छापामारी अभियान के दौरान कोडरमा वन्यप्राणी आश्रयणी क्षेत्र के इन्दरवा में अवैध ब्लू स्टोन उत्खनन स्थल से 155 पीस पावर जेल एवं 165 पीस इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बरामद किया गया. इसे बुधवार को वन विभाग ने कोडरमा थाना को सुपुर्द कर दिया. वन विभाग द्वारा दिए गए पत्र मे कहा गया है कि उक्त विस्फोटक पदार्थ को प्रक्षेत्र कार्यालय में रखने की सुविधा नहीं है. पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि यह पावर जेल एवं इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बिनोद साव, पिता महादेव साव, नारायण साव, पिता चेतनाल साव, दोनो साकिन इन्दरवा तथा राजू साव पिता भातु साव, साकिन जलवाबाद, महेन्द्र साव पिता श्यामलाल साव, सुरेश साव पिता यमुना साव, बिरजू साव, पिता विक्रम साव, तीनो साकिन लोकाई, गणेश यादव पिता मतन यादव, महेश यादव पिता प्रसादी यादव, दोनो साकिन बलरोटांड़, इन्दर साव पिता भिखन साव साकिन लोकाई का है, जो उनके द्वारा संचालित अवैध खदानों से बरामद किया गया है. इसका उपयोग उपरोक्त लोगों द्वारा अवैध माईनिंग कार्य में किया जाता था. मामले में कोडरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा: ट्रेन से गिरकर एक की मौत, सड़क हादसे में युवक घायल




