JharkhandMain SliderRanchiTODAY'S NW TOP NEWSTop Story

खेलगांव थाना में जयंत सिन्‍हा पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

Ranchi : केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा द्वारा रांची के खेलगांव स्थित रामदयाल मुंडा ऑडिटोरियम में आयोजित दीक्षांत समारोह के एक कार्यक्रम में मौजूद लोगों से अगले पांच वर्षों के लिए आर्शीवाद मांगना महंगा पड़ा.

उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत खेलगांव थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. कार्यक्रम के आयोजक को भी आरोपित बनाया गया है.

प्राथमिकी बड़गाईं सीओ शैलेश कुमार ने दर्ज कराई है. इसी मामले को लेकर जेएमएम ने भी आपत्ति जताया है और कहा है कि निर्वाचन आयोग के द्वारा जयंत सिन्हा को चुनाव लड़ने से रोका जाये.

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री जनसंवाद आचार संहिता का उल्लंघन, बंद हो ड्रामा, चुनाव आयोग ले संज्ञान : हेमंत सोरेन

क्‍या है पूरा मामला

प्राथमिकी के लिए दिये गये आवेदन में कहा गया है कि बीते 16 मार्च को रामदयाल मुंडा ऑडिटोरियम में भारतीय प्रबंध संस्थान (आइआइएम) रांची का दीक्षांत समारोह आयोजित थी.

इस समारोह में मंत्री जयंत सिन्हा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे. उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद छात्रों और श्रोताओं से अगले पांच वर्षों के लिए आर्शीवाद देने का अनुरोध देने किया था.

भाषण को प्रशासन ने आइआइएम के मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी के पास से पेन ड्राइव में लेकर सुरक्षित कर लिया है. संरक्षण करने के बाद वीडियो वीविंग टीम द्वारा देखे जाने के बाद आदर्श आचार संहिता और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत दोषी प्रतीत होने के बाद एफआइआर दर्ज करायी गयी है. एफआइआर में संबंधित बयान संलग्न भी किया गया है.

इसे भी पढ़ें : दांव पर आजसू सुप्रीमो सुदेश की प्रतिष्ठा, लोकसभा चुनाव तय करेगा आजसू का भविष्य

Related Articles

Back to top button