
व्हाट्सऐप ग्रुप चलाने वाले एडमिन को एसपी व एसडीओ को देनी होगी लिखित सूचना
गलत मैसेज व वीडियो डालकर आपसी सौहार्द बिगाड़ने वालों पर पुलिस सख्ती से निपटेगी
Pakud: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले सावधान हो जाएं. क्योंकि आपत्तिजनक पोस्ट या वीडियो अपलोड करने वालों पर पुलिस-प्रशासन की पैनी नजर है. और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी हो सकती है.
दरअसल, डीजीपी ने सख्त आदेश दिये है कि कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट या वीडियो डाला गया, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.
इसे भी पढ़ेंःमॉब लिंचिंग पर हाइकोर्ट सख्त, सरायकेला और रांची में हुए हंगामे पर सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट
डीजीपी के निर्देश पर पुलिस कप्तान राजीव रंजन सिंह ने व्हाट्सऐप ग्रुप चलाने वाले एडमिन को निर्देश दिया है कि सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान रखें.
फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब और ट्विटर पर पोस्ट होने वाली हर टिप्पणी, वीडियो, फोटो को चेक करें. इसके लिए एसपी ने टीम भी तैयार कर दी है. पुलिस सोशल मीडिया की हर पोस्ट की गहराई से जांच भी करेगी.
दरअसल, सोशल मीडिया की वजह से कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं. जिनकी वजह से पुलिस को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. कई विवाद हो चुके हैं.
धार्मिक भावनाएं भी आहत हुईं है. एसपी ने पत्रकारों को बताया कि जो भी व्यक्ति व्हाट्सऐप ग्रुप चला रहे हैं उन्हें ग्रुप का नाम व ग्रुप बनाने वाले एडमिन के नाम की सूचना पुलिस अधीक्षक व अनुमंडल पदाधिकारी को देनी होगी.
एसपी ने सख्त आदेश दिया हैं कि चाहे कोई भी कितना पावरफुल व्यक्ति हो, अगर आपत्तिजनक पोस्ट करता है जिससे आपसी भाईचारा बिगड़ता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ेंःकर्नाटक घटनाक्रम पर राजनाथ ने कहा, हमारा कोई हाथ नहीं, कांग्रेस पर तंज, इस्तीफे की शुरुआत तो राहुल ने की




