HEALTHKhuntiNEWS

Khunti में ग्रामीणों को वीडियो के जरिये टीके लगाने के फायदे बतायेगा जिला प्रशासन

Khunti: बढ़ते कोरोना संक्रमण के रोकथाम के साथ स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ और बेहतर करने के उद्देश्य से उपायुक्त शशिरंजन मंगलवार को जिले के वरीय पदाधिकारियों, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने कहा कि लोगों को उचित जानकारियां देते हुए टीके से संबंधित वीडियो भी दिखाया जाये. ताकि, ग्रामीण सरल रूप से टीके की उपयोगिता को समझ सकें.

इसे भी पढ़ें : लांजी नक्सली हमले में NIA ने रामराई समेत तीन नक्सलियों को लिया रिमांड पर

उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड्स, ऑक्सीजन सिलेंडर एवं ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं वेंटिलेटर की सुविधा को और सुदृढ़ करें. बैठक में उपायुक्त ने जिले में हो रहे टीकाकरण कार्य एवं टेस्टिंग के सम्बंध में चर्चा की. सभी संबंधित अधिकारियों को कोविड-19 वैक्सिनेशन में बेहतर प्रदर्शन करने तथा टेस्टिंग की गति को और बेहतर करने को कहा. उपायुक्त ने सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी व थाना प्रभारियों से कहा कि वैक्सिनेशन को लेकर ग्राम सभा में लोगों को व्यापक तौर पर जागरूक करें. उन्होंने कहा कि टीकाकरण को लेकर सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से भ्रांतियां व अपुष्ट जानकारी लोगों के बीच नकारात्मक वातवरण बना रही है. जो सही नहीं है.

 बाहर से आ रहे श्रमिकों की कोविड जांच करायेः

उपायुक्त ने कहा बाहर से आ रहे नागरिकों/श्रमिकों का कोविड जांच अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित करें. वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण में अचानक आ रही तेजी को देखते हुए जिले में कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम हेतु उचित व सजग प्रयास किये जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : ब्राउन शुगर की बिक्री के आरोप में जमशेदपुर की महिला समेत चार गिरफ्तार

 

Related Articles

Back to top button