Corona_UpdatesJharkhandNEWSRanchiTOP SLIDER

Jharkhand : कोरोना के 92 नए मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या 422

Ranchi : राज्य में कोरोना का कहर जारी है. धीरे-धीरे कोरोना अपने पिक पर पहुंच रहा है. लोगों की लापरवाही ने चिंता बढ़ा दी है. वहीं झारखंड में लंबे समय बाद कोरोना की 4 सेंचुरी हो गई है. अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 422 हो गई है. वहीं रांची में भी आंकड़ा 156 पहुंच गया है. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ गई है. रिम्स में भी मरीजों के लिए अलग वार्ड में एडमशिन शुरू कर दिया गया है. बताते चलें कि स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग बढ़ाने का निर्देश दिया था. इसके बाद से मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है.

24 घंटे में 45 पॉजिटिव मरीज रिकवर

राज्य में कोरोना लगभग खत्म हो गया था. केवल रांची में कोरोना के आधा दर्जन मामले बचे थे. लेकिन 1 महीने में कोरोना का स्प्रेड हो गया. वहीं लोगों की लापरवाही से हर दिन मिलने वाले मरीजों की संख्या में अचानक से बढ़ोतरी होने लगी. पिछले 24 घंटों में 92 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. जबकि 45 लोग रिकवर हुए है.

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur firing update : अखिलेश गैंग के अनिल सिंह का भाई है बर्मामाइंस फायरिंग में घायल अमित सिंह, पुलिस कर रही जांच

Related Articles

Back to top button