National

कांवड़ रूट पर नेम प्लेट के लिए मजबूर नहीं कर सकते, अंतरिम रोक जारी रहेगी : सुप्रीम कोर्ट

New Delhi: कांवड़ यात्रा मार्ग में नेम प्लेट लगाने पर अंतरिम रोक जारी रहेगी. उतराखंड और मध्य प्रदेश सरकार को एक हफ्ते में जवाब दाखिल करने का समय दिया है. यूपी सरकार ने हलफनामा दाखिल कर दिया. याचिकाकर्ता के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मुझे यूपी का जवाब आज सुबह मिला है.

यूपी की तरफ से वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि यूपी ने अपना जवाब दाखिल कर दिया. उत्तराखंड ने कहा कि दो हफ्ते का समय चाहिए, जवाब दाखिल करने के लिए. मध्य प्रदेश ने कहा कि उनके प्रदेश मे ऐसा नहीं हुआ सिर्फ उज्जैन म्युनिसिपल ने जारी किया था, लेकिन कोई दबाव नहीं डाला गया है. याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि जवाब में यूपी सरकार ने स्वीकार किया है कि कम समय के लिए ही सही हमने भेदभाव किया है.

Related Articles

Back to top button