JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस के तमाम जवानों एवं अधिकारियों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया

Jamshedpur: जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस के तमाम जवानों एवं अधिकारियों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. जहां सड़क सुरक्षा के नियमों के साथ-साथ सड़क दुर्घटना में फर्स्ट ऐड की सम्पूर्ण जानकरी तमाम जवानों को दी गई. इस दौरान ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार एवं कई डाक्टर भी मौजूद रहे.

मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा के नियमों की विस्तृत जानकारी सभी जवानों को मिले. साथ ही अगर सड़क दुर्घटना में कोई घायल होता है तो ट्रैफिक जवान उसे कैसे फर्स्ट ऐड ट्रीटमेंट दे सके इन दोनों की जानकारी जवानों को उपलब्ध करवाई गई. ताकि ड्यूटी पर तैनात जवान सभी परिस्थिति के लिए तैयार रह सके.

 

Related Articles

Back to top button