JamshedpurJharkhand

सरकारी स्कूलों के डेढ़ लाख बच्चों में मात्र 74 हजार ही ले रहे ऑनलाइन क्लास का लाभ

बच्चों को ऑनलाइन क्लास से जोड़ने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला शिक्षा विभाग लगा रहा रोज नया जुगाड़

Jamshedpur : जिले के सरकारी स्कूल अभी बंद हैं. कोरोना महामारी के कारण ऑफलाइन कक्षा पर रोक लग गयी है. इसी बीच सरकारी विद्यालय में ऑनलाईन क्लास करने वाले छात्रों की संख्या बहुत कम है जिला शिक्षा विभाग के दिसंबर के आकड़े बताते है कि सिर्फ 50 प्रतिशत बच्चे ही ऑनलाइन क्लास से जुड़ पा रहे हैं. साथ ही लगभग डेढ़ लाख बच्चों में मात्र 74 हजार ही छात्र ऑनलाईन शिक्षा का लाभ ले पा रहे हैं. शिक्षा विभाग की ओर से बताया जा रहा है कि कहीं नेटवर्क की कमी, तो कहीं मोबाइल फोन की उपलब्धता नहीं होने के कारण डिजिटल कंटेट पूर्ण रूप में बच्चों तक नहीं पहुंच पा रहा है.

हम लोग लगातार स्कूलों के प्रिंसिपल से संपर्क में हैं. कितने छात्र ऑनलाईन क्लास से जुड़ पा रहे हैं और जो बच्चे किसी कारण नहीं जुड़ पा रहे हैं, उन्हें लेकर विभाग की ओर से कैसे बच्चों को जोड़ा जाये, इसे लेकर नये तरीकों पर विचार किया जा रहा है. – एसडी तिग्गा, जिला शिक्षा पदाधिकारी

बच्चों को डिजिटल कंटेंट देने का हो रहा प्रयास

जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वे लगातार बच्चों तक डिजटल कंटेंट उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं. जिस स्कूल में बच्चों के पास मोबाइल की संख्या कम है, वहां बच्चों के छोटे-छोटे ग्रुप बना कर क्लास करवाया जा रहा है. जिन बच्चों के परिजन काम की वजह से मोबाइल घर पर नहीं छोड़ सकते हैं, उनके लिए पीडीएफ में भी पठन सामग्री उपलब्ध करायी जा रही है, जिससे कि बच्चे जब मोबाइल घर पर उपलब्ध हो, तभी पढ़ाई कर सकें. हालांकि सबसे ज्यादा समस्या वैसे इलाकों में है, जहां मोबाइल नेटवर्क अब तक नहीं पहुंच सका है.

इसे भी पढ़ें – BIG NEWS : बोरसी से उठे धुएं के कारण दम घुटने से महिला समेत 3 बच्चों की हुई मौत

 

Related Articles

Back to top button