National

#CAA_NRC: देश के गद्दारों को गोली मारो… के नारे लगाती हुई भीड़ पहुंच गयी जामिया के गेट तक

New Delhi: देश में सीएए और एनआरसी को लेकर हो रहे विरोध के बीच कुछ ऐसी भी खबरें आ रही हैं जब विरोध करनेवालों का विरोध हो रहा है. दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में एक बार फिर से तनाव का माहौल बन गया.

पुलिस से उलझती भीड़.

जामिया विवि में सीएए और एनआरसी के विरोध में बैठे प्रदर्शनकारियों का विरोध करने मंगलवार शाम 4 बजे के करीब बड़ी संख्या में कुछ लोग गेट नंबर 5 पर आ पहुंचे. वे लोग वहां बैठे प्रदर्शनकारियों से उलझने लगे.

इसे भी पढ़ें – आठ फरवरी के बाद झारखंड बीजेपी को मिलेगा नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष, नाम लगभग तय

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस भीड़ में शामिल लोगों के हाथों में तिरंगा झंडा था. ये लोग देश के गद्दारों को गोली मारो.. के नारे लगा रहे थे. इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कुछ अज्ञात लोगों के विवि में घुसने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और नारेबाजी कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की.

इसे भी पढ़ें – ठंड में मर रहे हैं जवान, अफसरों को फिक्र नहीं

पुलिस दूर हटाने की कोशिश कर रही

खबर लिखे जाने तक पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश कर रही थी. पुलिस उन्हें वहां से दूर हटाने की कोशिश कर रही है.

कुछ लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि नारेबाजी करते हुए भीड़ जामिया तक कैसे पहुंच पहुंच गयी. ये लोग पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं.

लोग पुलिस से पूछ रहे हैं कि किस तरह से ये लोग खुलेआम गोली मारने के नारे लगाते हुए जामिया तक पहुंच गये? बता दें कि कुछ दिनों पहले भी जामिया यूनिवर्सिटी में गोलीबारी की घटना हुई थी.

जामिया में लंबे समय से लोग नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ धरने पर बैठे हैं. विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कैंपस के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है.

इसे भी पढ़ें – किसी भी शर्त पर दिल्ली विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए क्यों इतनी आतुर हो रही है भाजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button