
Buxar : जिले के केसठ में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अवैध हथियारों के सप्लायर मुख्तार आलम उर्फ मुख्तार अली को गिरफ्तार किया है. दोपहर में उसे जेल भेज दिया गया है. नवानगर थाना क्षेत्र के केसठ गांव में शुक्रवार की शाम पुलिस की एकाएक छापेमारी से पूरे गांव में हलचल का माहौल बन गया था. इस बात की भनक पुलिस ने गांव के चौकीदार को भी नहीं दी थी. हालांकि, पुलिस ने इस गिरफ्तारी में नाम और बरामदगी का खुलासा शनिवार की दोपहर किया. मुख्तार जिले में अवैध हथियार का सप्लाई करता था.
थानाध्यक्ष नवानगर संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की ग्राम केसठ के लाला आलम एवं इनके पिता मुख्तार आलम उर्फ मुख्तार अली अपने घर में अवैध हथियार रखे हुए है. हथियारों की खरीद-बिक्री का कारोबार भी करता है.
इसे भी पढ़ें:पीएलएफआई का बिहार प्रभारी ‘चूहा’ खूंटी के मुरहू से हुआ था गिरफ्तार, कबूला गुनाह
इस सूचना के आलोक में मुख्तार अली के घर में छापेमारी की गयी. इसमें थानाध्यक्ष नवानगर एवं थाना के पदाधिकारी सशस्त्र बल के साथ मौजूद रहे. छापेमारी के दौरान लाला आलम घर से भाग गया तथा मुख्तार आलम उर्फ मुख्तार अली पकड़ा गया.
इसपर नवानगर थाना में कांड संख्या 40/22, धारा-25 (1-b) a/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया. बताया गया कि गिरफ्तार युवक के घर से 3 देसी कट्टा, 315 बोर का 4 जिंदा कारतूस, 6 फायर गोली का खोखा बरामद किया गया.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : नक्सलियों से मुठभेड़ में झारखंड के रहनेवाले CRPF के सहायक कमांडेंट शहीद




