Crime NewsJharkhandLead NewsRanchi

रांची से पुरुलिया जा रही बस जोन्हा के पास दुर्घटनाग्रस्त, तीन यात्री घायल

Ranchi: रांची से पुरुलिया जा रही बस जोन्हा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. बस पर 30 से 40 की संख्या में यात्री सवार थे. बस पलटने से तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बस की स्पीड काफी तेज थी जिसकी वजह से अनियंत्रित होकर बस पलट गई है.

बस पलटने से आवागमन की ठप होने लगी थी, लेकिन स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आवागमन को चालू किया गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंचकर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें :झारखंड में पेट्रोल पंपों पर ताला : कांग्रेसी नेताओं ने बताया भाजपा प्रायोजित आंदोलन 

Related Articles

Back to top button