
इस बीच, केंद्र सरकार ने एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया और डॉक्टर मनीष सुरेजा को गुजरात भेजा है.
इसे भी पढ़ें- #Aarogyasetu : आरोग्य सेतु एप से यूजर्स हो रहे भ्रमित, गिरिडीह में नहीं है एक भी कोरोना पॉजिटिव, पर एप में दिखा रहा
कोरोना मामलों में वृद्धि के बाद एम्स निदेशक गुजरात पहुंचे
गुजरात में कोरोना वायरस से संक्रमण और मौतों के मामलों में वृद्धि के बीच एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया सहित विशेषज्ञों की एक टीम अहमदाबाद भेजी पहुंची है.
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि केंद्र से मिले निर्देशों के बाद गुलेरिया और एम्स के मेडिसिन विभाग के डॉ मनीष सुनेजा शुक्रवार शाम भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से अहमदाबाद रवाना हुए.
इसे भी पढ़ें- #CoronaUpdates: 8 मई को गढ़वा के 20 और कोडरमा के 2 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में संक्रमण के मामले हुए 154
अभी तक कुल 1,05,387 नमूनों की जांच
प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान 24 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 449 हो गयी है. उन्होंने बताया कि 163 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दी गयी है. राज्य में अभी तक 1,872 संक्रमित लोग स्वस्थ हो चुके हैं. अभी तक कुल 1,05,387 नमूनों की जांच की गयी है.
उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया और डॉक्टर मनीष सुरेजा को शनिवार को गुजरात भेजने का फैसला किया है ताकि मृत्युदर कम करने में राज्य की मदद की जा सके.
उन्होंने कहा कि दोनों विशेषज्ञ दिल्ली से विशेष विमान से यहां पहुंचेगे. वे अहमदाबाद के सिविल अस्पताल और एसवीपी अस्पताल का दौरा कर हालात का जायजा लेंगे. दोनों विशेषज्ञ हमारे डॉक्टरों से बात करके हमें फीडबैक देंगे और फिर रवाना हो जाएंगे.
इसे भी पढ़ें- बिहार: कोरोना के 29 नये मामले, मरीजों की संख्या बढ़कर 579 हुई





Ahmedabad: गुजरात में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 390 नये मामले सामने आये हैं. इसके बाद शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,403 हो गयी है.