Business

#Budget2020: बजट से बाजार में निराशा, सेंसेक्स 600 अंक लुढ़का

Mumbai: आर्थिक सुस्ती के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट पेश किया. सरकार ने टैक्स स्लैब में बदलाव, किसानों के लिए 16 एक्शन प्वाइंट समेत कई नयी योजनाओं की घोषणा की है.

वित्त वर्ष 2020-21 के लिए आर्थिक विकास दर 10 फीसदी हासिल करने का लक्ष्य रखा है.

इसे भी पढ़ेंः#Budgat2020: जानिये किसको कितनी मिली #IncomeTax में छूट

बाजार में निराश, सेंसेक्स लुढ़का

आर्थिक सुस्ती के बीच पेश हो रहा ये बजट काफी अहम माना जा रहा है. लेकिन बजट शुरू होने के 1 घंटे बाद शेयर बाजार में सुस्ती आ गई. सेंसेक्सा और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर कारोबार करता दिखा.

बजट की घोषणा के साथ ही सेंसेक्स 582.87 अंक गिर कर 40,140.62पर पहुंच गया है. वहीं निफ्टी 207.20 अंक के नुकसान से 11,754.90 अंक पर पहुंचा.

बजट के शुरुआती मिनटों में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक लुढ़का नजर आया तो वहीं निफ्टी 130 अंक की गिरावट के साथ 11 हजार 900 के नीचे दिखा.
वहीं बजट से पहले भारतीय शेयर बाजार में कुछ खास उत्सा ह नहीं दिखा. यही वजह है कि सुबह 11 बजे तक सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी देखी गई.

टैक्स स्लैब में वैकल्पिक बदलाव

गौरतलब है कि मोदी सरकार ने टैक्स स्लैब में बदलाव किया है. हालांकि, ये नया स्लैब पूरी तरह से वैकल्पिक होगा. यानी टैक्स पेयर चाहे को पुराने टैक्स स्लैब से भी टैक्स भर सकता है.

इसे भी पढ़ेंःसरकार नयी शिक्षा नीति लायेगी, 2020-21 में शिक्षा क्षेत्र के लिए 99,300 करोड़ रुपये आवंटित

वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि 5 लाख तक आमदनी वालों को कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा. 5 से 7.50 लाख रुपये आमदनी वालों को अब 10 फीसदी टैक्स देना होगा, जिसे अब तक 20 फीसदी देना होता था.

वहीं 7.50 लाख से 10 लाख रुपये तक है, अब 15 फीसदी टैक्स होना होगा. 10 से 12.50 लाख रुपये तक आमदनी वालों को 20 फीसदी टैक्स देना पड़ेगा, जिसे अब तक 30 फीसदी देना पड़ता है.

12.50-15 लाख रुपये की आमदनी वालों को 25 फीसदी टैक्स देना होगा, जिन्हें अब तक 30 फीसदी तक लगता था. वहीं जिनकी आमदमी 15 लाख रुपये से ज्यादा है, ऐसे लोगों को 30 फीसदी टैक्स लगेगा.

आम बजट पेश होने की वजह से साप्तामहिक अवकाश यानी शनिवार को भी शेयर बाजार में कारोबार हो रहा है. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब बजट के मौके पर घरेलू शेयर बाजार शनिवार को खुले हैं. इससे पहले पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली ने 28 फरवरी, 2015 को शनिवार के दिन बजट पेश किया था और उस दिन भी बाजार में कारोबार हुआ था.

इसे भी पढ़ेंःजानें कैसे दोगुनी होगी किसानों की आय, बजट में क्या-क्या किये गये उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button