
New Delhi: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को मोदी सरकार के दूसरे बजट को पेश किया. आर्थिक सुस्ती के बीच देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को लोकसभा में बजट पेश किया.
नये बजट में टैक्स का सरलीकरण किया गया है. टैक्स स्लैब में मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिली है. टैक्स स्लैब में सरकार ने बदलाव किया है.
FM Nirmala Sitharaman: In this new personal income tax regime, income tax rates will be significantly reduced for the individuals who forgo certain exemptions and deductions https://t.co/5kATL4iF5l
— ANI (@ANI) February 1, 2020
वहीं पुरानी और नयी व्यवस्था में चुनने का विकल्प मिलेगा. इसमें यह विकल्प होगा कि पुराने टैक्स स्लैब से टैक्स देकर टैक्स छूट ले सकते हैं. वहीं नये टैक्स स्लैब में टैक्स छूट की व्यवस्था खत्म कर दी गयी है.
FM Nirmala Sitharaman: In the proposed regime, those with income between Rs 7.5-10 lakhs can pay tax at 15% against the current 20%. Those with income between Rs 10-12.5 lakhs can pay tax at 20% against 30%
— ANI (@ANI) February 1, 2020
नयी टैक्स स्लैब
- 10% – 5-7.5 लाख कमाई पर.
- 15% – 7.5-10 लाख कमाई पर.
- 20% – 10-12.5 लाख कमाई पर.
- 25% – 12.5-15 लाख कमाई पर.
- 30% – 15 लाख और अधिक से ऊपर की कमाई पर.
FM Nirmala Sitharaman: We propose to bring a personal income tax regime, where income tax rates will be reduced, so now, person earning between Rs 5-7.5 lakhs will be required to pay tax at 10% against current 20%. pic.twitter.com/NTwxGegLt1
— ANI (@ANI) February 1, 2020




