
Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन पक्ष व विपक्ष के रार के बीच वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने अनुपूरक बजट पेश किया है. 2,698 करोड़ का बजट पेश किया गया है. बजट पेश करने के साथ ही भोजनावकाश के लिए दोपहर दो बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई.
इसे भी पढ़ेंःJharkhand विधानसभा का बजट सत्र : झारखंड में फिलहाल शराबबंदी पर विचार भी नहीः CM हेमंत
इससे पहले नेता प्रतिपक्ष के मुद्दे पर सदन गरमाया. विपक्षी भाजपा सदन भीतर व बाहर जोरदार हंगामा किया. भाजपा बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष घोषित करने की मांग कर रही है. इसके साथ सदन स्थानीय नीति का मुद्दा छाया रहा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही स्थानीय नीति घोषित की जाएगी. फिलहाल सरकार इससे संबंधित हाईकोर्ट की टिप्पणियों का अध्यय़न कर रही है.




