JharkhandLead NewsRanchi

BUDGET : झामुमो ने कहा- 5 राज्यों के चुनाव को देखते हुए सतरंगी चश्मा पहना रही केंद्र सरकार

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्रीय बजट-2022 को छलावा और सतरंगी चश्मा बताया है. पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि मंगलवार को पेश बजट भाजपा समर्थक चंद उद्योग समूह के पैर के तलवे में चमेली का तेल लगाने जैसा है. मध्यम वर्ग के लोगों पर महंगाई की मार बढ़नेवाली है. कर्ज और टैक्स का बोझ भी बढ़ना है. यह मेहनतकश आम अवाम की आंखों पर सतरंगी चश्मा पहनानेवाला दस्तावेज है.

केंद्र ने देश के सबसे बड़े सरकारी क्षेत्र भारतीय रेल को चार उद्योग समूहों के बीच में ग्रैंड सेल में डिस्काउंट पर देने का फैसला लिया है. अब भारतीय रेल और उसके भूखंडों को उद्योगपतियों के हाथों कौड़ियों के भाव बेचा जायेगा. देश का आर्थिक मेरूदंड बैंक और बीमा कंपनियां अब देश में व्यक्तिगत संपत्ति के तौर पर जानी जायेंगी. युवाओं को छल कर उन्हें रोजगार के केवल सपने ही दिखाये गये हैं. किसानों, महिलाओं के लिए मीठी-मीठी बातें की गयी हैं. यह शहद में विष डाल कर मीठा बनाये जाने जैसा है. झारखंड के साथ नाइंसाफी हुई है. बजट पर कह सकते हैं कि पांच राज्यों के चुनाव को देखते खाली लिफाफे में सपने भेजे गये हैं. आनेवाले दिनों में आम लोगों के लिए डेथ वारंट तैयार कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ें- BUDGET 2022 : भाजपा का दावा-आत्मनिर्भर भारत बनाने की मुहिम होगी तेज

Related Articles

Back to top button