NationalTOP SLIDER

Budget : 20 हजार करोड़ की लगत से 25000 किमी हाइवे का निर्माण

New Delhi: वित्त मंत्री ने एक साल में 25 हजार किमी हाइवे के निर्माण की घोषणा की. कहा कि इसपर 20 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. अगले 100 साल के लिए ढांचागत विकास की रूपरेखा पर काम किया जा रहा है. वित्त वर्ष 2022-23 में 8 नए रोपवे का ऑर्डर दिया जाएगा. रोपवे ऑर्डर पीपीपी मॉडल पर दिया जाएगा.

80 लाख नए आवास बनेंगे

पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख घर बनाए जाएंगे. इसके लिए वित्त वर्ष 2022-23 में 48 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे. केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर इस योजना को अंजाम तक पहुंचाएंगी.

MSME सेक्टर को 2 लाख करोड़ की मदद

वित्त मंत्री ने कहा कि घरेलू उद्योगों की मजबूती पर भी सरकार का पूरा जोर है. इस बजट के माध्यम से छोटे और लघु उद्योगों को 2 लाख करोड़ रुपये की मदद दी जाएगी.

पूर्वोत्तर भारत के विकास पर फोकस

पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए नई योजना प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर विकास योजना के नाम से लॉन्च होगी. यह राज्यों में लागू अभी किसी भी योजना का विकल्प नहीं होगी. इसके तहत पूर्वोत्तर के सात राज्यों में विकास कार्यों को गति दी जाएगी.

पीएम गति शक्ति से मिलेगी देश को रफ़्तार

वित्त मंत्री ने पीएम गति शक्ति योजना को शुरू करने की बात करते हुए कहा कि इस योजना के शुरू होने से देश को रफ़्तार मिलेगी. कहा कि पीएम गति शक्ति के सात इंजन- रोड, रेलवे, एयरपोर्ट, बंदरगाह, मास ट्रांसपोर्टेशन, वाटरवे, लॉजिस्टिक इन्फ्रास्ट्रक्चर हैं. इन आधार स्थम्भों के माध्यम से देश की रफ्तार तेजी की जाएगी.

एमएसपी के लिए 2.37 लाख रुपये का प्रावधान

वित्त मंत्री ने कहा कि किसानों को उनकी फसल का सही दाम मिले इसके लिए सरकार कृतसंकल्प है. बजट में एम्एसपी के लिए 2.37 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है. साथ ही किस क्षेत्र में कब कौन सी फसल बोई जाए, इसका आकलन करने के लिए किसान ड्रोन का इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा, लैंड रिकॉर्ड्स के डिजिटाइजेशन की योजना पर जोर दिया जाएगा,.

मेंटल हेल्थ प्रोग्राम की लॉन्चिंग होगी

महामारी ने जन स्वास्थ्य पर गहरा दुष्प्रभाव डाला है। खासकर लोगों की मानसिक दशा पर खासा असर पड़ा है, इसलिए मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम लॉन्च किया जाएगा.

नल जल योजना को बूस्टर डोज

हर घर नल से 5.5 करोड़ घरों को जोड़ा जाएगा. हर घर नल जल योजना के लिए 60 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे.

आजादी के अमृत काल का ब्लू प्रिंट है बजट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्रीय बजट अमृत काल के अगले 25 वर्षों का ब्लू प्रिंट है. मोदी सरकार ने आजादी के 100 सालों को अमृत काल की संज्ञा दी है. 1947 में मिली आजादी के अभी 75 वर्ष हो गए हैं और 100 वर्ष पूरा होने में 25 वर्ष बाकी हैं.

डिजिटल एजुकेशन को बढ़ावा

पीएम ई विद्या के ‘वन क्लास, वन टीवी चैनल’ कार्यक्रम को 12 से 200 टीवी चैनलों तक बढ़ाया जाएगा. यह सभी राज्यों को कक्षा 1 से 12 तक क्षेत्रीय भाषाओं में सप्लीमेंट्री शिक्षा प्रदान करने में सक्षम बनाएगा.

ECLGC स्कीम अगले वर्ष तक बढ़ेगी

आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) को मार्च 2023 तक बढ़ाया जाएगा, गारंटी कवर को 50,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर कुल 5 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा.

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर जोर

रक्षा क्षेत्र में घरेलू उद्योगों को बढ़ावा घरेलू स्तर पर क्षमता विस्तार के लिए रक्षा क्षेत्र को बड़ी मदद की जाएगी. रक्षा क्षेत्र में रिसर्च, एआई और एसपीवी को बढ़ावा देने पर जोर.

Related Articles

Back to top button