
Jamshedpur : टेल्को थाना क्षेत्र के मिलिनियम पार्क के पास से पुलिस अधिकारियों एवं जवानों से उलझने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवकों में गोविंदपुर के घोड़ाबांदा का रहनेवाला गौरव गोस्वामी और बिरसानगर स्थित प्रकाश नगर का रोहित लोहार शामिल है. पुलिस ने उनके पास से कई धारदार हथियार भी बरामद किये हैं. इसमें चांदी के रंग का दो कांटेदार फरसा के अलावा म्यान लगा हुआ दो तलवार, एक अन्य तलवार, एक कटारी और एक बेस बैट भी शामिल है. घटना बीते मंगलवार की है. इस मामले में आरोपियों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुये दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
दोनों युवकों का है आपराधिक इतिहास
पुलिस के हत्थे चढ़े गौरव और रोहित का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. उनके खिलाफ टेल्को थाना में आपराधिक मामला दर्ज है. इधर, शुक्रवार की घटना के बाद से ही पुलिस दोनों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी. इस बीच पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर-दबोचा.




