BiharCourt NewsLead News

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी नहीं पेश हो सके लालू, 20 मार्च को होगी अगली सुनवाई

Patna : चारा घोटाले के भागलपुर-बांका कोषागार से 46 लाख रुपये की अवैध निकासी मामले आरसी 63 ए, में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शुक्रवार को कोर्ट में पेश नहीं हो सके. उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रांची के रिम्स से जुड़ना था, लेकिन वे इसके माध्यम से भी नहीं जुड़ पाये. लालू प्रसाद के वकील सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि खराब हेल्थ के कारण वे पेश नहीं हो सके. इस मामले की अगली सुनवाई अब 20 मार्च को होगी. वहीं रिम्स में लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉ. विद्यापति ने बताया कि गुरुवार को लालू प्रसाद यादव को रूट केनाल ट्रीटमेंट शुरू हुआ है.

इसके कारण उन्हें दांत में दर्द है और वो बोलने में असमर्थ हैं. दर्द कम होने के बाद सोमवार को इसकी अधूरी प्रक्रिया को पूरी की जायेगी.

इसे भी पढ़ें:निहत्थी यूक्रेनी महिला ने रूसी सैनिकों को ललकारा, कहा तुम लोग यहां क्या कर रहे हो, देखिये वायरल हुआ VIDEO

Related Articles

Back to top button