
New Delhi : पश्चिम बंगाल की हाई प्रोफाइल भवानीपुर विधानसभा सीट पर 30 सितंबर को उपचुनाव होगा. चुनाव आयोग ने इसके साथ ही राज्य की शमशेरगंज और जांगिपुर सीट के अलावा ओडिशा की पिपली विधानसभा सीट पर भी इसी दिन उपचुनाव कराने का फैसला किया है. चुनाव आयोग के लिए इन चारों सीटों पर उपचुनाव के परिणाम 3 अक्टूबर को घोषित किए जाएँगे.
जानकारी हो कि बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से एक भवानीपुर विधानसभा सीट से टीएमसी ने सोभनदेव चट्टोपाध्याय को चुनावी मैदान में उतारा था. उन्होंने बीजेपी के रुद्रनिल घोष को शिकस्त दी. भवानीपुर से टीएमसी के उम्मीदवार शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने 21 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी.
इसे भी पढ़ें :सीएम नीतीश ने पटना वासियों को दी बड़ी सौगात, 422 करोड़ की लागत से बनेगा डबल डेकर फ्लाईओवर
पहले भवानीपुर से ही चुनाव लड़ती थीं ममता
पहले ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ती थीं. वहीं इस वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में ममता ने भवानीपुर सीट छोड़ कर नंदीग्राम सीट चुनाव लड़ने का फैसला किया था, लेकिन यह निर्णय उन पर भारी पड़ा था. ममता को वहां भाजपा नेता शुभेंदू अधिकारी से चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था.
इसे भी पढ़ें :पंचायत चुनाव से पहले बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 141 दारोगा का तबादला
शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने इस्तीफा दिया था
ऐसे में चुनाव परिणाम के बाद ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उन संवैधानिक बाध्यता थी कि वे इस पर बने रहने के लिये छह महीने के अंदर विधानसभा की सदस्यता हासिल कर लें. इसके लिए टीएमसी ने राह निकाली थी भवानीपुर से टीएमसी के उम्मीदवार शोभनदेव चट्टोपाध्याय को इस्तीफा देने के लिए तैयार किया गया था. उनके इस्तीफा देने के बाद अब उसी सीट पर उप चुनाव होना है. अब ममता का इरादा है कि वे सीएम बने रहने के लिए इस सीट से जीत हासिल करें.
इसे भी पढ़ें :MNREGA: 45 पदों के लिये निकली वैकेंसी, हर माह मिलेंगे एक लाख रुपये




