BiharBihar UpdatesCourt NewsCrime NewsLead NewsTOP SLIDERTRENDING

BPSC PT का पेपर 8-10 लाख रुपये में बेचा गया था, खाते में मंगाये थे पैसे, कई अफसरों पर गिरेगी गाज

Patna : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC )द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक (PT) परीक्षा में कैंडिडेंट्स को प्रश्न और उत्तर बताने के लिए 8 से 10 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था. हर कैंडिटेड से 10-10 लाख रुपये लिए गए. ये पैसे अलग-अलग खातों में डलवाया गया. EOU (आर्थिक अनुसंधान इकाई) ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ कई बैंक अकाउंट्स को सीज किया गया है.

एग्जाम से पहले क्वेश्चन पेपर उपलब्ध कराने और उसका जवाब बताने के लिए प्रति कैंडिडेट 8 से 10 लाख रुपए का डील तय हुई थी. शातिर माफिया ने यह डील एक-दो नहीं, बल्कि कई कैंडिडेट्स के साथ की थी. यह बड़ा खुलासा आर्थिक अपराध शाखा (EOU) की जांच में हुई है. BPSC के एग्जाम की यह शुरुआती डील थी. यह एक एग्जाम बेस्ड डील थी.

EOU (आर्थिक अनुसंधान इकाई) के ADG नैयर हसैनन खान ने बताया कि इस मामले की जांच करते हुए उनकी टीम ने 4 और लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें IAS अधिकारी रंजीत सिंह को उनके मोबाइल पर एग्जाम शुरू होने से पहले सेट C का क्वेश्चन पेपर भेजने वाला शख्स भी शामिल है. शातिर माफिया ने यह डील कितने कैंडिडेट्स के साथ की है? इस बात की अभी जांच चल रही है. इस मामले में कई अफसर रडार पर हैं. जांच में दोषी पाये जाने पर इन पर गाज गिरेगी.

इसे भी पढ़ें :IAS पूजा सिंघल और अमित शाह का फोटो पोस्ट करना पूर्व पत्रकार और फिल्म डॉयरेक्टर Avinash Das  को पड़ा महंगा, केस दर्ज

सीज किए गए कई बैंक अकाउंट्स

ADG के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी लोगों से लंबी पूछताछ की गई है. इनके ठिकानों पर छापेमारी की गई. वहां से पेपर चोरी करने के कई उपकरण भी बरामद हुए हैं. साथ ही बड़े पैमाने पर कैश में रुपए की बरामदगी हुई है. पूछताछ और छापेमारी के दौरान इनके कई बैंक अकाउंट्स का पता चला. इन्हीं अकाउंट्स में डील के अनुसार कैंडिडेट्स से रुपए मंगवाए गए. उसमें लाखों रुपए आए हैं. हर एक अकाउंट्स को खंगाला गया है. इसके बाद सभी अकाउंट्स को फ्रिज कर दिया गया है. अब तक इस मामले में कुल 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. ADG ने दावा किया है कि EOU की जांच इस मामले में अभी रूकने वाली नहीं है.

इस केस की जांच और पड़ताल आगे जारी रहेगी. बहुत सारी सूचनाएं मिली हैं. उनका सत्यापन करना है. BPSC से काफी सारी डिटेल्स मांगी गई है. जिसका अध्ययन चल रहा है. यह कार्रवाई इस केस की दूसरी कड़ी है. इसमें कई और लोगों की गिरफ्तारियां होनी है. जिनकी तलाश में छापेमारी चल रही है.

इसे भी पढ़ें :PANCHAYAT ELECTION : 8 जिलों में होगा पुनर्मतदान, जानें किन सेंटरों पर फिर से पड़ेंगे वोट

Related Articles

Back to top button