
Bundu: बुंडू स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में तमाड़ विधानसभा स्तरीय पंचायत एवं ग्राम प्रभारी सम्मलेन का आयोजन किया गया. सम्मलेन में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो उपस्थित हुए.
इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. जिनमें 29 सितंबर को तमाड़ विधानसभा में चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित करने, 23 सितंबर को तमाड़ विधानसभा स्तरीय बुद्धिजीवी मंच सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा, बैठक में वर्तमान राजनीतिक हालातों पर गहन चर्चा हुई.
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा की तमाड़ पूर्वी और बीरबांकी को अलग प्रखंड बनाने की जनता की मांग अब तक अधूरी है. राज्य में किसानों को हो रही परेशानी को दूर करना है. तमाड़ विधानसभा में विकास कार्य आगे बढ़ाने के लिये एक रूप रेखा तैयार की जा रही है.
मौके पर ये लोग रहे मौजूद
मौके पर तमाड़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामदुर्लभ सिंह मुंडा, जिला परिषद सदस्य परमेश्वरी सांडिल, सिंगराय टूटी, गुंजन सिंह , राजकिशोर कुशवाहा, भयमंजन सिंह महतो, सुनील। जायसवाल, रमेश भगत समेत सभी पंचायत प्रभारी और ग्राम प्रभारी मौजूद रहे.




