
Jamshedpur : टाटा लॉन्ग प्रोडक्ट (उषा मार्टिन ) कंपनी का बोनस समझौता कराया गया. टाटा लॉन्ग प्रोडक्ट प्रबंधन और टाटा कामगार यूनियन के बीच समझौता हुआ. पिछले वर्ष 8.53% दिया गया था इस बार लगभग 13% दिया गया है . समझौता से 853 लोग लाभान्वित होंगे. 853 कर्मचारियों को 2 करोड़ 66 लाख दिया जाएगा. मजदूरों को न्यूनतम 24954 और अधिकतम 37919 और एवरेज 31558 दिया जाएगा.
समझौते में इन्होंने किया हस्ताक्षर
समझौते में प्रबंधन की ओर से हस्ताक्षर करने वालों में टाटा लॉन्ग प्रोडक्ट के प्रबंधक निदेशक आशीष अनुपम, संजय श्रीवास्तव, देवाशीष मजूमदार , चीफ एचआर और आई आर मुकेश अग्रवाल, हेड एचआर देवी प्रसाद पंथाला , अतुल शर्मा, यूनियन की ओर से टाटा कामगार यूनियन के अध्यक्ष बीके टिंडा, यूनियन के सलाहकार विजय खां , कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार प्रधान, महामंत्री अजय दास, लक्ष्मण साहू, लव कुमार, कोषाध्यक्ष सुभाषचंद्र दास शामिल थे. समझौते के बाद मजदूरों में हर्ष देखा जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- सुंदरनगर में चोरी की मोबाइल का लॉक खुलवाते मोबाइल पैलेस से एक गिरफ्तार




