BokaroCrime News

बोकारो : ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को लिया चपेट में, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Bokaro : जरीडीह थाना क्षेत्र में एनएच पर टांड बालीडीह टोल प्लाजा से सौ मीटर आगे बने चौराहे के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए बीजीएच भेज दिया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. इधर, घटना की सूचना के बाद जरीडीह सीओ मौके पर पहुंचे. उनके साथ थाना प्रभारी भी थे. उन्होंने परिजनों को सरकारी मदद दिये जाने की बात कही.

दोनों मोटरसाइकिल से लौट रहे थे घर

मानगो गांव के रहनेवाले सुदाम पाल (22) और गौतम पाल (23), दोनों सेक्टर-2 से काम कर मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे. दोनों टोल प्लाजा पार करने के बाद जैसे ही चौराहे के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक ट्रक (नंबर एनएल02 के-1835) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद ट्रक छोड़ चालक और खलासी भाग गये. सड़क से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया, उसके बाद घायल को इलाज के लिए भेजा. घटना के बाद कुछ देर तक रोड जाम हो गया था.

इसे भी पढे़ं- महाधिवक्ता राज्य के जनहित के मामलों में हुए फेल, नहीं किया काम : सरयू राय

इसे भी पढ़ें- राज्य के निजी सेल्फ-फाइनेंस्ड तकनीकी संस्थानों को सहायता अनुदान नहीं देगी सरकार

Related Articles

Back to top button