Giridih

गिरिडीह में बाॅडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का हुआ समापन, मसल मैन ऑफ झारखंड बने प्रशांत कुमार

Giridih:  नगर भवन में दो दिवसीय बाॅडी बिल्डिंग चैंपियनशिप सोमवार को संपन्न हुआ। दो दिवसीय चैंपियनशिप के दौरान आयोजक कमेटी ने विनर और रनर प्रतिभागियों के नाम का घोषणा किया। जिसमें मसल मैन ऑफ झारखंड का खिताब प्रशांत कुमार बने, तो रनर शैलेश कुमार घोषित किए गए। जबकि जूनियर श्रीमान झारखंड के विनर मो. हसन घोषित किए गए और रनर का खिताब शीतल पासवान बनाए गए।

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में रिंग रोड निर्माण की फिर से जगी उम्मीद हेमंत सरकार से मिली स्वीकृति पर सदर विधायक ने किया स्थल जांच

चैंपियनशिप के मेंस स्पोटर्स फिजिक के विनर पप्पू कुमार घोषित किए गए। तो रनर में मो. हसन के नाम का घोषणा हुआ। चैंपियनशिप के अंतिम दिन विनर और रनर प्रतिभागियों को अधिवक्ता संघ के महासचिव प्रकाश सहाय और बाॅडी बिल्डिंग एसोसिएशन के राज्य सचिव सूबोध कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया चैंपियनशिप को सफल बनाने में गिरिडीह बाॅडी बिल्डिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सोनू कुमार और गौरव कुमार ने महत्पूर्ण भूमिका निभाई.

Related Articles

Back to top button