Lead NewsNationalNEWS

Corona Update: 24 घंटे में 41,831 संक्रमित मिले, केरल की स्थिति विस्फोटक, जानें-झारखंड में कितने संक्रमित मिले

New Delhi: केरल की वजह से देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को बल मिल रहा है. देश में रोजाना मिलने वाले नये संक्रमितों के मामले 40 हजार के आसपास अटका हुआ है. स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में 41,831 नए मामले मिले. कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31655824 हो गई है. 24 घंटे में 541 लोगों की जान गई है. इसके साथ ही देश में मृतकों की संख्या 4,24351 पर पहुंच गई है.

 

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 4,10,952 है, जो कुल कोरोना केसों का 1.29 फीसदी है. इस बीच बीते 24 घंटे में कुल 39,258 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 3,08,20,521 हो गई है.

 

मालूम पिछले पांच दिनों से केरल में रोजाना मिलने वाले संक्रमितों की संख्या 20 हजार से अधिक रह रही है. यानी देश में कुल मिल रहे मामलों में आधे केवल केरल से मिल रहे हैं. केरल में बड़ी संख्या में मिल रहे मामलों से तीसरी लहर की आशंका को भी बल मिल रहा है.

 

झारखंड की यह है स्थिति

बीते में 24 घंटों में झारखंड में 36 नये मामले मिले हैं. सबसे अधिक राजधानी रांची में 8 व बोकारो में 7 नये मामले मिले हैं. अब राज्य में कुल 252 सक्रिय मामले बचे हैं. अब तक कुल 347137 लोग संक्रमित हो चुके हैं. इनमें 341749 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. राज्य में अब तक 5128 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है.

Related Articles

Back to top button