
Giridih: पुलिस की नाकामी लगातार बढ़ती जा रही है. और इसी नाकामी की बानगी शनिवार की शाम देखने को मिला जब गिरिडीह जमुआ रोड के मानिकलालो के समीप तीन बाइक सवार अपराधियों ने एक दुकान के कर्मी से साढ़े चार लाख रुपये कैश लूट कर फरार हो गए. हैरानी की बात तो ये भी रही की बाइक सवार अपराधियों ने जिस स्थान पर घटना को अंजाम दिया वह जिले का व्यस्तम इलाकों में से एक है. इसके बाद भी अपाचे बाइक से आए तीन अपराधियों ने शारदा ट्रेडर्स के कर्मी सुमन यादव से नकद लूट कर फरार हो गए.

सुमन यादव गिरिडीह शहर के बरमसिया का रहने वाला है और तिरंगा चौक के समीप शंकर ट्रेडर्स में काम करता है. शनिवार को सुमन गिरिडीह के जमुआ समेत कई इलाकों से बकाया वसूली कर लौट रहा था. इसी दौरान तीन बाइक सवार अपराधियो ने घटना को अंजाम दिया.
जानकारी मिलने के बाद एएसपी हरीश बिन जमा, एसडीपीओ अनिल सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम और पचम्बा थाना प्रभारी अधेश सिंह समेत कई जवान घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए.
इसे भी पढ़ें:मांडर उपचुनावः मतदाताओं को रिझाने में लगी राजनीतिक पार्टियां, गिना रही है अपनी अपनी खूबियां




