
Jamshedpur: बीडी मंडल की पांचवीं पुण्यतिथि के मौके पर रेलवे को-ऑपरेटिव सोसाइटी रक्तदान शिविरका आयोजन करेगा. मालूम हो कि रेलवे को-ऑपरेटिव सोसाइटी बड़ौदा घाट के सहकारिता भवन में रक्तदान शिविर 15 अगस्त को लगेगा. पांचवी बार यहां रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर को सफल बनाने के लिए आसपास के क्षेत्रों में लोगों को जानकारी दी जा रही है. साथ ही रक्तदान के फायदे के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है. शिविर के संयोजक अरुण कुमार ने बताया कि जल्द ही आसपास के क्षेत्रों में घर- घर जाकर रक्तदान करने के लिए लोगों से आग्रह किया जाएगा. उन्होंने बताया कि शिविर में कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा. उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया है कि वे कोविड-19 प्रोटोकॉल का अवश्य पालन करें . कुमार ने बताया कि 15 अगस्त को रक्तदान 9.30 बजे सुबह से शुरू होगा जो संध्या 5बजे तक जारी रहेगा.
ये भी पढ़ें- Jamshedpur Blood donation: मिथिलेश झा मेमोरियल फाउंडेशन ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, एसएसपी ने की सराहना




