
Deoghar: आगामी मार्च महीने में थाईलैंड में आयोजित एशियन गेम्स अंडर 25 लॉनबॉल प्रतियोगिता के लिए देवघर की छोटी कुमारी का चयन ट्रायल कैंप के लिए हुआ है. इंडियन लॉन बॉल संघ द्वारा कैंप 14 से 17 फरवरी तक दिल्ली में आयोजित किया जाएगा. कैंप में 4 पुरुष और 4 महिला खिलाड़ी का चयन हुआ है. पुरुष में बिट्टू दास आसाम से, विक्रम रजक दिल्ली से, मिकु कुमार बिहार से, एसके अबू जलाल ओडिसा से शामिल हैं. जबकि 4 महिला खिलाड़ी करीना पेटवरी आसाम से, छोटी कुमारी झारखंड ( देवघर) से, शइस्ता शर्मा दिल्ली से, प्रतिमा सेठ ओडिसा का चय कैंप के लिए हुआ है. दोनो वर्गों में 2 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का चयन होगा, जो लॉन बॉल में इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे. बता दें कि छोटी कुमारी ने 37 वीं सीनियर नेशनल गेम्स 2023 के सिंगल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था. देवघर की छोटी कुमारी के चयन पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुनील खवाड़े, डीएसए सचिव आशीष झा, लॉन बॉल के सचिव कृष्ण कुमार बरनवाल, ओलंपिक संघ के सचिव चन्दना झा सहित ओलंपिक संघ के बीरेंद्र सिंह, संजय मालवीय, आलोक बोस, आजाद पाठक, सुरेशानंद झा, गोपा पाठक, मनोज मिश्र, विजय प्रताप सनातन, मयूरी, कौशल, संजीव झा, हर्ष वर्धन, रितेश केशरी, बीरेंद्र अग्रवाल ने खुशी जाहिर किया है. उक्त जानकारी ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा ने दी.




