
Ranchi: कोविड-19 की तीसरी लहर के खतरे के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा (झारखंड) ने अपनी ओर से मदद की पहल की है. मोर्चा की ओर से अलग अलग जिलों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. इसके जरिये कोविड-19 संबंधी शिकायतों के निदान का प्रयास मोर्चा की ओर से किया जायेगा. भाजपा पार्टी कार्यालय में शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा सांसद दीपक प्रकाश की उपस्थिति में हेल्पलाइन सेवा की औपचारिक शुरूआत की गयी. मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शशांक राज और अन्य भी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : RMC : फाइनल नोटिस दिया तो होने लगा कचरे का उठाव
नर सेवा, नारायण सेवा पर मोर्चाः दीपक
मौके पर दीपक प्रकाश ने कहा कि पार्टी का मूल मंत्र नर सेवा, नारायण सेवा है. इस मंत्र को मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता ने आत्मसात करते हुए कोरोना महामारी में दो-दो बार समाज के लिए खुद को समर्पित करते हुए सेवा ही संगठन भाव से काम किया है. अपने परिवार से ज्यादा समाज की चिंता की. तीसरी लहर भी अब अपना प्रकोप दिखाने लगी है. युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एक बार फिर से मोर्चा पर लगेंगे. समाज के लिये संकट में खड़े होंगे. हेल्पलाइन की शुरूआत आज से प्रदेश और जिला स्तर पर हो रही है. हेल्पलाइन के जरिये मोर्चा केवल संघर्ष का भाव नहीं दिखाएगा, बल्कि हृदय में छिपे सेवा भाव को भी साबित करेगा.
मौके पर किसलय तिवारी ने कहा कि पिछले कुछ समय से कोविड की भयावहता पूरी दुनिया ने देखी है. राज्य में दोनों लहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे झारखंड मंह सेवा कार्य किया है. इस बार भी जब पूरी दुनिया में तीसरी लहर की दस्तक है तो युवा मोर्चा अलग-अलग तरीके से समाज की सेवा करने को समर्पित हो चुका है. पिछली बार पूरी ताकत, ईमानदारी, ताकत से मोर्चा ने काम किया था. एक बार फिर इस अभियान को मजबूती प्रदान किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें : हावड़ा-मुंबई मेन रूट पर 6 से 24 जनवरी के बीच कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ रूट बदलकर चलेंगी
पिछले कोरोना काल में मास्क, सैनिटाइजर, दवाईयां, मेडिकल कीट, ऑक्सीजन बेड, फूड पैकेट की व्यवस्था की गयी थी. 200 से अधिक ऐसे लोगों का अंतिम संस्कार भी किया गया जिसे जिंदगी खोने के बाद उनके परिजन छोड़ चुके थे. जब हेमंत सरकार राज्य में कफन फ्री कर रही थी तब मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया था. जब तक कोरोना समाप्त नहीं हो जाता, मोर्चा सेवा भाव से काम करता रहेगा. राज्य सरकार अभी तक तैयारियों को लेकर सुगबुगाहट में ही है. पूरे झारखंड में मोर्चा ने हेल्पलाइन टीम बनायी है. हर जिले में 2-2 अधिकारी बनाए हैं. इनके जरिये प्राप्त शिकायतों, जरूरतों को सेवा भाव से काम करते हुए पूरा किया जायेगा.




