
CHATRA : हेमंत सरकार के द्वारा किसानों के हक का दोहन किए जाने के विरोध में लावालौंग मंडल के दर्जनों कार्यकर्ताओं नें खेतों में धरना दिया.उक्त विषय की जानकारी देते हुए भाजपा मिडिया प्रभारी खगेश्वर साहू नें बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश जी के आह्वान पर शुक्रवार को लावालौंग मंडल के सभी पंचायतों में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं नें किसानों के साथ मिलकर खेतों में धरना देकर सरकार को चेताया है.संपूर्ण कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष शंकर के नेतृत्व में किया गया.मौके पर उनके साथ जिला कार्यसमिति सदस्य संजय कुमार सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष सह जीप अध्यक्ष ममता देवी भी उपस्थित थीं. लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक ओर जहां प्रधानमंत्री के द्वारा किसानों के हित में कई ऐतिहासिक निर्णय लेकर कार्य किए जा रहे हैं वहीं राज्य सरकार के द्वारा धान क्रय केंद्र पर किसानों का धान अधिग्रहण के लगभग आठ महीने के बाद भी राशि का भुगतान नहीं किया गया.रघुवर सरकार के द्वारा किसानों के हित में चलाए गए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद जैसी महत्वाकांक्षी योजना को भी हेमंत सरकार नें बंद कर दिया.जिससे किसानों को गहरा झटका लगा एवं आर्थिक बोझ भी झेलना पड़ रहा है.कार्यक्रम में मौके पर गोविंद ठाकुर,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विवेक केशरी, महामंत्री चुरामन प्रसाद साहू,किसान मोर्चा अध्यक्ष सत्यनारायन प्रजापति,प्रमोद प्रजापति,जितेंद्र प्रजापति, नंदकिशोर प्रसाद केशरी, भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य विकास सोनी समेत कई कार्यकर्ता और किसान भी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : ‘बाबा का ढाबा’ वाले कांता प्रसाद ने की सुसाइड की कोशिश, आखिर ऐसा क्या हुआ था उनके साथ?




