JharkhandLead NewsRanchi

वर्तमान सरकार में झारखंड में सुरक्षित नहीं बीजेपी कार्यकर्ताः डॉ आशा लकड़ा

Ranchi : हेमंत सोरेन की सरकार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ता सुरक्षित नहीं हैं. गुरुवार को यह बात भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सह रांची की मेयर डॉ आशा लकड़ा ने कही. उन्होंने जमशेदपुर में अपराधियों के हमले के शिकार भाजपा नेता सूरज कुमार सिंह की मौत पर दुःख व्यक्त किया. जमशेदपुर में भाजपा नेता सूरज कुमार सिंह पर अपराधियों ने 7 दिसंबर को हमला कर दिया था. गुरुवार को अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. इससे पूर्व 14 नवंबर को पलामू जिले के हरिहरगंज में अपराधियों ने भाजपा युवा मोर्चा के सुमित श्रीवास्तव की हत्या कर दी थी.

वहीं 22 सितंबर को भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जीत राम मुंडा को मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया था. इससे पूर्व 21 जुलाई को जमशेदपुर में भाजपा नेता प्रकाश यादव की हत्या, 5 जुलाई को भाजपा के लातेहार जिला महामंत्री जयवर्द्धन सिंह की अपराधियों ने हत्या कर दी थी.

इसे भी पढ़ें :झारखंड में संगठन और जनाधार को सशक्त बनाने की मुहिम में जुटा झामुमो

झारखंड में एक के बाद एक भाजपा नेता अपराधियों के निशाने पर हैं. फिर भी सरकार अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं कर रही है.

अपराधियों के बढ़ते मनोबल से यह साफ है कि सत्ताधारी दल के इशारे पर पुलिस-प्रशासन ने इन्हें खुली छूट दे रखी है.

इसे भी पढ़ें :भाजपा नेता भैरव सिंह मामले में हाईकोर्ट ने Ranchi नगर निगम के आदेश पर लगायी रोक

मेयर ने कहा कि राज्य की गिरती कानून व्यवस्था हेमंत सरकार के लिए शुभ संकेत नहीं है. पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं की हत्या के बाद अब झारखंड में भी भाजपा नेताओं के साथ खूनी खेल खेला जा रहा है.

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार को भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत का हिसाब देना होगा. भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत के खिलाफ पूरे राज्य में जल्द ही जोरदार आंदोलन शुरू किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें :हज यात्रा 2022 के लिये मिलेगी जरूरी जानकारी, ट्रेनरों को भी मिलेगी ट्रेनिंग

Related Articles

Back to top button