Ramgarh

रामगढ़: अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में शामिल हुए दीपक प्रकाश, बीजेपी कार्यकर्ता हुए सम्मानित

Ramgarh: सोमवार को रामगढ़ के पटेल चौक कांकेबार स्थित पटेल छात्रावास के सभागार में भाजपा की विधानसभा स्तरीय अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा आयोजित हुई जिसकी शुरुआत सभी मंचस्थ अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीरों पर माल्यार्पण के बाद राष्ट्रगान के साथ हुई.सभा के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यसभा सांसद सह उच्च सदन के सचेतक दीपक प्रकाश एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में मंचस्थ हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जयसवाल की उपस्थिति में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने विषय प्रवेश करवाते हुए कहा की गत लोकसभा चुनाव में सभी बूथ कमीटियों ने बढ़ चढ़ कर अपना कार्य किया उन्ही में से अपना उत्तम प्रदर्शन करने वाले बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया जाना एक अच्छा कदम है इससे अन्य बूथों के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ेगा और आने वाले विधानसभा में उनका प्रदर्शन अच्छा रहेगा जिसकी बदौलत वर्तमान राज्य सरकार को उखाड़ फेंकेने में मदद मिलेगा.

मुख्य अतिथि दीपक प्रकाश ने गत लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में सबसे ज्यादा मतदान करवाने वाले रामगढ़ विधानसभा अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों के पांच पांच बूथ अध्यक्षों को शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मानित किया जिनके बूथ पर भाजपा के पक्ष में मतदान प्रतिशत ज्यादा रहा.

उपस्थित बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं  को देव तुल्य संबोधित करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा की आप सभी कार्यकर्ता चौबीस कैरेट खरा सोना है जिसे लोकसभा चुनाव में विषम परिस्थितियों के बीच अपने सांसद को प्रचंड जीत दिलवाकर आप सब ने साबित किया.

उन्होंने झारखंड की वर्तमान सरकार और पूर्व की रघुवर सरकार सहित बाबूलाल के नेतृत्व में कार्य कर चुकी भाजपा की सरकारों के बीच तुलना करते हुये कहा की जहां हमारी सरकारों में राज्य की विधि व्यवस्था शांतिपूर्ण ढंग से चल रही थी वहीं आज प्रतिदिन कहीं लूट कहीं हत्या और अन्य अपराधिक खबरें अखबारों में पढ़ने को मिलती है.उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठियों का जिक्र करते हुए कहा की जब राज्य का मुखिया हीं इनको यहां अपने वोटर के रूप में बसा रहा है तो घुसपैठ बढ़ना लाजमी है. उन्होंने कहा की हेमंत सरकार ने प्रति वर्ष पांच लाख नौकरी और बेरोजगारी भत्ता देने का झांसा दिया और सत्ता में आते हीं बाहरी भीतरी और मूलवासी में उलझाकर सभी को ठगने का काम किया.उन्होंने धोती,लूंगी, साड़ी घोटाले का जिक्र करते हुए कहा की उन्होंने आदिवासियों के नाम पर जारी योजनाओं में घुसपैठियों के बीच लूंगी बांट कर बांकी के गरीब माता बहनों के हक खाकर एक और घोटाला को अंजाम दिया.

उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के पहले सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारी करने का आवाहन करते हुए कहा की आप सभी को इस भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल कर इन्हें उखाड़ फेंकना है.

उपस्थित पदाधिकारियों का अभिवादन करते हुए सांसद मनीष जयसवाल ने पूरे विधानसभा में भाजपा के पक्ष में सबसे ज्यादा मतदान करने वाले कैंट मंडल सहित अन्य मंडल के मतदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा की गत लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ लोगों ने पार्टी छोड़ कर विपक्ष की भूमिका निभाई थी लेकिन उन्हें उनके हीं बूथ पर हरा कर हमारे बूथ अध्यक्षों ने ये साबित कर दिया की संगठन में हीं शक्ति है और ऐसा आप जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत संभव हो पाया. उन्होंने लोकसभा चुनाव में 99 पर आकर अटके कांग्रेसी युवराज पर कटाक्ष करते हुए उनको ये बोध करवाया की आपको 543 सीटों के बेंच मार्क में मात्र 99 सीट प्राप्त हुए और इसको सफलता नहीं बल्कि असफल हुए हैं.

Related Articles

Back to top button