Main SliderRanchi

लोकसभा चुनाव में रिफ्रेशमेंट चाहती है भाजपा, 7 सीट पर नये चेहरे को मैदान में उतारने की कवायद

Ranchi: भाजपा लोकसभा चुनाव में 14 सीटें अपने खाते में डालना चाहती है. इस वजह से पार्टी पूरी तरह से रिफ्रेशमेंट के मूड में है. राजनीतिक हलकों में दबी जुबान से चर्चा यह भी है पार्टी सात लोकसभा सीटों पर नये चेहरों को उतारेगी. साथ ही हर लोकसभा क्षेत्र में हवा का रूख भी भांपा जा रहा है. कार्यकर्ताओं को बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को मजबूत करने की हिदायत दी गई है. राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड दौरे के दौरान ही कहा था कि बूथ जीतो और चुनाव जीतो. इस फॉर्मूले को प्रदेश भाजपा आगे बढ़ा रही है. साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी घर-घर पहुंचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है. पार्टी के द्वारा जहां पुराने चेहरों को हटाकर नये चेहरे सामने लाने की बात की सुगबुगाहट है उन स्थानों पर जमीनी कार्यकर्ताओं को मौका देने की चर्चा है. ऐसे में पार्टी अपने पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी से बांधे रखने के लिए जरूरी मान रही है.

इसे भी पढ़ें : बगैर विज्ञापन निकाले 27 सफाई कर्मियों की नियुक्ति करनेवाले अधिकारी का अब कटेगी पेंशन

कैसे चेहरे बदलेंगे

झारखंड में भाजपा के 12 सांसद हैं. दो सांसद शिबू सोरेन और विजय हांसदा झामुमो से हैं. भाजपा चाहती है कि इस बार 14 सीटें अपनी झोली में डाले. इसके लिए 12 सीटों का आकलन भी किया जा रहा है. आकलन यह भी किया जा रहा है कि कौन सांसद का जनाधार कितना बढ़ा है और कितना घटा है. इसके आकलन के आधार पर सात सीटों पर नये चेहरों को उतारा जायेगा, जिसमें धनबाद, कोडरमा, खूंटी, गिरिडीह चतरा, रांची और पलामू में नये चेहरे को मौका मिल सकता है.

इसे भी पढ़ें – डीजीपी डीके पांडेय ने डेढ़ साल पहले टीपीसी की वसूली रोकने के लिए नहीं की कार्रवाई !

किसको कहां से मिल सकता है मौका

चतरा संसद सुनील कुमार सिंह का क्षेत्र बदलने की भी चर्चा है उन्हें धनबाद या बांका सीट से उम्मीदवार बनाये जाने की प्रबल संभावना है. उम्र को आधार बनाकर रांची के सांसद रामटहल चौधरी, खूंटी के सांसद कड़िया मुंडा, धनबाद के सांसद पीएम सिंह, पलामू के बीडी राम को किनारे कर नये चेहरे को उतारा जा सकता है. गिरिडीह, कोडरमा में कामकाज के आधार पर नये उम्मीदवार देने की संभावना जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें : JPSC मुख्य परीक्षा पर संशय, परीक्षा हुई तो 2 लाख 7 हजार 804 कॉपियां चेक में लगेगा कितना वक्त !

किसको कहां की मिली है जिम्मेवारी

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए ‘वॉर रूम’ भी बनाया है. जिसके तहत समीर उरांव को रांची,  दीपक प्रकाश को जमशेदपुर, धनबाद के लिए अशोक भगत को प्रभारी बनाया गया है. धनबाद के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल गिरिडीह लोकसभा का कामकाज देखेंगे. कर्नल संजय सिंह को राजमहल और अनंत ओझा को गोड्डा लोकसभा सीट के प्रभारी बनाया गया है. लोहरदगा लोकसभा सीट की जिम्मेदारी आदित्य साहू संभालेंगे. दुमका सीट के लोकसभा प्रभारी सतेन्द्र सिंह होंगे तो कोडरमा की जिम्मेदारी बालमुकुंद सहाय को दी गई है. संजय सेठ पलामू के लोकसभा प्रभारी बनाये गये हैं.  हजारीबाग की जिम्मेदारी प्रदीप वर्मा को दी गई है. खूंटी के लोकसभा प्रभारी विनय लाल होंगे तो चतरा की जिम्मेदारी बिरंची नारायण को सौंपी गई है. चाईबासा लोकसभा सीट के प्रभारी मनोज सिंह और अशोक षाड़ंगी होंगे.

Related Articles

Back to top button