
Deoghar: गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी देवघर विधानसभा की एक अति महत्वपूर्ण बैठक होटल महामाया के सभागार में हुई. जिसमें मतदाता सूची पूर्ण निरीक्षण अभियान सह सोशल मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सह विधायक नारायण दास ने की. बैठक में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम का गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई. मौके पर विधायक नारायण दास ने अपने संबोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से कमर को कस ली और 2024 में केंद्र एवं राज्य में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बनाना है। जिस प्रकार राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है और पूरी की पूरी झारखंड सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। अब समय आ गया है इसे उखाड़ फेंक देने का। मतदाता सूची अभियान के जिला संयोजक अधीर चंद्र भैया ने कहा कि सभी नए मतदाता जिनकी उम्र 18 साल हो चुकी है. वह जल्द से जल्द मतदाता सूची में अपना नाम को चढ़ावे और अपने-अपने मंडलों में जाकर पार्टी के द्वारा दिशा निर्देश दिए गए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सचिन सुल्तानिया ने अपने संबोधन में कहा अभी मतदाता सूची पूर्ण निरीक्षण कार्य चल रहा है. आप सभी जल्द से जल्द आपके वार्ड के बीएलओ आपके घर मतदाता सूची निरीक्षण करने आ रहे हैं या नहीं आपके घर के बाहर में मतदाता सूची निरीक्षण कर मतदाता सूची निरीक्षण का एक स्टीकर आपके गेट पर लगाया जाएगा. यह स्टिकर लग रहा है या नहीं उसका आपको ध्यान रखना है। इसी के बारे में उन्होंने विस्तार पूर्वक बताया इस कार्यक्रम विधानसभा की प्रभारी विजया सिंह ने बैठक के विषय एवं उद्देश्य सभी पार्टी के कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष को समझाया एवं जानकारी दी. कार्यक्रम का मंच संचालन विजया सिंह ने किया. धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चा की महामंत्री अलका सोनी ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक नारायण दास, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रीता चौरसिया, संजीव जजवाड़े, जिला के उपाध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा, जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया, जिला मीडिया प्रभारी सचिन सुल्तानिया, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह, सोशल मीडिया के प्रभारी दशरथ दास, धनंजय तिवारी, नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े, संजय राय, विभूति झा, मिथिलेश सिन्हा, निरंजन देव, जयप्रकाश सिंह, सुनील यादव, गौरी शंकर शर्मा, राजन सिंह, ललन दुबे, धनंजय खवाड़े, सांप घोष, संध्या कुमारी, दीपक केसरी, विजय दास, जगन्नाथ यादव, आशीष राउत, प्रमोद कुमार, अमनदीप गोलू, बजरंगी शाह, अट्टा कुमार, उचित राय, राजन सिंह, विकास कुमार, ईश्वर राय सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.




