BiharKhas-Khabar

#Bihar में बढ़ी BJP की परेशानीः प्रशांत किशोर बोले- विधानसभा चुनाव में नहीं चलेगा 50-50 का फॉर्मूला

Patna: जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर के एक बयान ने बिहार में बीजेपी की परेशानी बढ़ा दी है. प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार में जेडीयू-बीजेपी के बीच 50-50 का फॉर्मूला नहीं चलेगा, और जेडीयू को बिहार में बीजेपी के मुकाबले ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए.

इसे भी पढ़ेंःकोहरे का जानलेवा कहरः ग्रेटर नोएडा में फिसल कर नहर में गिरी कार, छह लोगों की मौत

रविवार को दिये अपने बयान में जेडीयू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में राजग की वरिष्ठ साझीदार होने के नाते उनकी पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की तुलना में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए.

बता दें कि दोनों दलों ने इस साल लोकसभा चुनाव में समान संख्या में सीटों पर चुनाव लड़ा था.

लोकसभा चुनाव वाला फॉर्मूला नहीं चलेगा- पीके

किशोर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मेरे अनुसार लोकसभा चुनाव का फार्मूला विधानसभा चुनाव में दोहराया नहीं जा सकता.’

उन्होंने कहा, ‘अगर हम 2010 के विधानसभा चुनाव को देखें जिसमें जदयू और भाजपा ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, तो यह अनुपात 1:1.4 था. अगर इसमें इस बार मामूली बदलाव भी हो, तो भी यह नहीं हो सकता कि दोनों दल समान सीटों पर चुनाव लड़ें.’

इसे भी पढ़ेंः#RedAlert: ठंड को लेकर दिल्ली समेत उत्तर भारत के 6 राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी

किशोर ने कहा, ‘जदयू अपेक्षाकृत बड़ी पार्टी है जिसके करीब 70 विधायक हैं, जबकि भाजपा के पास करीब 50 विधायक हैं. इसके अलावा, विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार को राजग का चेहरा बनाकर लड़ा जाना है.’

गौरतलब है कि हाल में सीएए और एनसीआर को लेकर प्रशांत किशोर भाजपा को लगातार निशाना बनाते आए हैं. प्रशांत किशोर का ये बयान प्रेशर पॉलिटिक्स के तौर पर देखा जा रहा है.

दरअसल, झारखंड विधानसभा चुनाव बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा है. झारखंड विधानसभा चुनाव में अपनी सहयोगी AJSU से अलग होकर लड़ने का खमियाजा बीजेपी भुगत चुकी है. आंकड़ों कि माने तो अगर बीजेपी और आजसू साथ चुनाव लड़ती तो झारखंड के नतीजे कुछ अलग हो सकते थे. ऐसे में बिहार में अभी से ही जेडीयू बीजेपी पर दबाव बना रही है.

इसे भी पढ़ेंः#CNT-SPT आंदोलन और पत्थलगड़ी मामले में दर्ज सभी केस वापस होंगे, हेमंत कैबिनेट की पहली बैठक में फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button