
Patna: बिहार में इन दिनों पक्ष और विपक्ष में लगातार बयानबाजी के जरिए सियासत चल रही है. राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने राजद कार्यालय में आयोजित एक बैठक के दौरान आरएसएस को तालिबान बताया था. इस बयान के बाद बिहार में सियासत काफी तेज हो गई है. भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी इस पर तंज कसा है.
इसे भी पढ़ें : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पूछा- क्या धर्मनिरपेक्ष राज्य मदरसों की आर्थिक सहायता कर सकता है?
भाजपा कोटे से गन्ना उद्योग एवं विधि विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि जगदानंद बाबू का मानसिक संतुलन ठीक नहीं. राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के द्वारा आरएसएस को तालिबान की तरह संगठन जैसा बताया था जिसपर मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि जगदानंद सिंह बुजुर्ग है और जहां दो रत्न अंगुली दिखाते हैं.
वह उनको कुछ नहीं कर पाए. आरएसएस देश ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी सामाजिक संगठन है. गरीबों के लिए काम करता है. जिसको जगदानंद बाबू तालिबानी कहते हैं अपने बेटे को टिकट दिलाने के समय इसी आरआरएस के दफ्तर में दौरा करते थे और पैरवी किया करते थे. अब अगर आरएसएस के बारे में ऐसा कह रहे हैं तो उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है.




