
Ranchi: गोड्डा से महगामा के बीच रेलवे लाइन के लिए जल्द से जल्द निविदा जारी हो, इसके लिए गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की है. इसके अलावा बासुकीनाथ चितरा जोडामो लाईन का पूरा खर्च केंद्र सरकार को करने के लिएभी अपील की है. देवघर से नवगछिया लाइन (भागलपुर, बिहार) के विक्रमशिला कटेरिया में बटेश्वर स्थान में गंगा नदी पर बनने वाले पुल का प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास कराये जाने को लेकर भी बात हुई है. साहिबगंज हावड़ा इंटरसिटी को भागलपुर तक चलाने,गोड्डा अजमेर,गोड्डा गोवा, गोड्डा-पुणे, गोड्डा- आसनसोल पैसेंजर ट्रेन चलाने के बारे में भी विस्तृत बातचीत अश्विनी वैष्णव से हुई है. निशिकांत के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोड्डा सहित इसके आसपास के इलाकों के अभूतपूर्व विकास के लिए संकल्पित हैं.
रेल सेवाओं के विस्तारीकरण के अलावा प्रधानमंत्री मोदी के सपनों का देवघर अन्तर्राजीय बस अड्डा भी चालू हो गया है. संथालपरगना का यह खूबसूरत बस स्टैंड सभी को देखना चाहिए. इससे शहर को गुंडागर्दी, छीनछोर व जाम से भी मुक्ति मिलेगी.




