National

बांग्लादेशी महिला का आधार कार्ड बनवाने में मदद के आरोप में BJP नेता गिरफ्तार, बंगाल BJP अध्यक्ष ने जारी किया था निवास प्रमाण पत्र

Kolkata: पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशियों की घुसपैठ कोई नया मसला नहीं है. अब राज्य की पुलिस ने पश्चिम मिदनापुर के एक बीजेपी नेता रवि को गिरफ्तार किया गया है. रवि पर एक बांग्लादेशी महिला का आधार कार्ड बनवाने में उसकी मदद करने का आरोप है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 5 नवंबर यानी गत मंगलवार को बीजेपी नेता रवि को पश्चिम मिदनापुर से पकड़ा गया, और बुधवार को उसे जलपाईगुड़ी लाया गया, जहां मामले का खुलासा हुआ. बताया जा रहा है कि करीब दो साल पहले खड़गपुर से विधायक रहे मौजूदा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कथित तौर पर महिला को निवास प्रमाण पत्र दिया था.

इसे भी पढ़ेंः#PoliticalGossip: संथाल में बड़का पार्टी के कार्यकर्ताओं के चखना में खली सुखल चना नहीं बल्कि मुर्गो रहेगा

बांग्लादेशी महिला का बनवाया आधार कार्ड

अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ के मुताबिक, पुलिस ने मानव तस्करी से जुड़े मामले में जलपाईगुड़ी में एक म्यूजिकल बार में छापा मारा गया, जिसमें कुछ गिरफ्तारियां भी हुईं. इस गिरफ्तारी में बार का मालिक धरम पासवान, कर्मचारी सुमन बायन और उसकी पत्नी पुष्पा रॉय थी.

इस दौरान जांच में पुलिस को पता चला कि पुष्पा एक बांग्लादेशी महिला है और उसने अपने नाम पर आधार कार्ड खरीदा था. आगे की जांच में पुलिस को पता चला कि गिरफ्तार सुमन के बीजेपी नेता रवि कुमार के साथ संबंध थे. दोनों पश्चिम मिदनापुर के निवासी हैं. रवि कुमार के जरिए पुष्पा के नाम पर वो निवास प्रमाण पत्र एक विधायक द्वारा बनवाने में कामयाब रहा.

मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि ‘हमें संदेह है कि इस प्रमाण पत्र के साथ, उसने आधार कार्ड बनवाने के लिए कुछ अन्य नकली दस्तावेज दिखाए थे.

इसे भी पढ़ेंःकोयंबटूर रेप व मर्डर केस: #SupremeCourt ने खारिज की पुनर्विचार याचिका, मौत की सजा बरकरार

मुझे फंसाया गया- गिरफ्तारी बीजेपी नेता

मामले में गिरफ्तार रवि ने खुद को बेकसूर बताया है. उसने साजिश के तहत उसे फंसाने की बात कही. उसका दावा है कि उसने तब के विधायक रहे दिलीप घोष द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र सुमन और उसकी पत्नी को मुहैया कराया था. इस बाबत जलपाईगुड़ी में एक मामला दर्ज किया गया और उसे गलत तरीके से फंसाया गया है.

फिलहाल पुलिस मामले पर इस पहलू से जांच कर रही है कि इस फर्जीवाड़े में और लोग तो शामिल नहीं है. वहीं मामले में जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की प्रतिक्रिया जानने चाही तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया.

इसे भी पढ़ेंःदिल्ली पुलिस-वकील विवादः क्या देश में नई जाति व्यवस्था “पेशेगत जाति” उभार ले रही है

Related Articles

Back to top button