BiharNEWS

गया में अनियंत्रित ट्रक ने महिला को रौंदा, आक्रोशितों ने ट्रक को किया आग के हवाले

Gaya: जिले में तेज गति से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने मंगलवार को एक महिला को रौंद डाला. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया. ट्रक ड्राइवर मौके की नजाकत को समझते हुए फरार हो गया. घटना सिविल लाइन थाना के नाजरथ स्कूल के समीप करीमगंज ओवर ब्रिज के पास की है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुची लेकिन इससे पहले उग्र लोगों ने ट्रक में आग लगा दिया, जहां अग्निशामक दस्ते की टीम पहुंच कर आग पर काबू पाया. हालांकि जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती उससे पहले ही परिजनों ने बॉडी को उठाकर अपने साथ लेकर चले गए. वहीं पुलिस महिला की पहचान में जुटी हुई है, जबकि ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुट गई है.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : चाकुलिया में रामनवमी को लेकर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद, असामाजिक तत्वों पर रहेगी खास नजर

Related Articles

Back to top button