Ranchi

असामाजिक तत्‍वों की लड़ाई को सांप्रदायिक रंग न दे भाजपा सरकार: आप

Ranchi: आम आदमी पार्टी के राज्य संयोजक जयशंकर चौधरी ने कहा है कि राजधानी रांची में असमाजिक तत्वों की लड़ाई को सांप्रदायिक लड़ाई न बनने दिया जाए. यह जिम्मेवारी बुद्धिजीवियों, राजनेताओं एवं प्रशासन की बनती है कि वे राजधानी समेत पूरे राज्य में शांति व्यवस्था बनाये रखने में मदद करें. उन्‍होंने कहा कि यह प्रशासनिक विफलता का ही परिणाम है कि राजधानी समेत पूरे झारखंड में अपराध चरम पर है.

इसे भी पढ़ें: इरगुटोली मामला : पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा थाना में धरने पर बैठे मंत्री सीपी सिंह

अपराधियों का न पकड़ा जाना प्रशासन की विफलता दर्शाता है

आप के संयोजक ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि मुख्यमंत्री आवास के सामने ही गोली मारकर व्यक्ति की हत्या कर दी जाती है और अपराधी पकड़ा भी नहीं जाता है. वहीं मंगलवार को जिस तरह से असामाजिक तत्वों के दो गुटों के भिड़ंत के बाद यहां का माहौल खराब करने की कोशिश की गई और उसके अगले दिन बुधवार तक प्रशासन उस माहौल को नियंत्रित करने में विफल रही है, यह प्रशासन की घोर विफलता को दर्शाता है.

इसे भी पढ़ें: पवित्र स्‍थान को अपवित्र करने के बाद गरमाया माहौल, हुआ हंगामा

भाजपा सरकार दे रही है इसे सांप्रदायिक रंग

जयशंकर चौधरी ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार असामाजिक तत्वों की इस लड़ाई को साम्प्रदायिक रंग देना चाहती है. राज्य के सभी हिस्से में अपराध चरम पर है और प्रशासन इसे नियंत्रित करने में असफल रही है. त्योहारों के इस मौसम में आपसी सौहार्द बना रहे, इसके लिए प्रशासन को जिम्मेवारी लेनी चाहिए और कुछ ठोस व्यवस्था करनी चाहिए. वहीं राज्य में बढ़ते अपराध और प्रशासनिक विफलता पर आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मुंडा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार-प्रशासन अविलंब विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करें और इन अपराधिक-असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाए अन्यथा आम आदमी पार्टी  आंदोलन में उतरेगी.

Related Articles

Back to top button