Crime NewsDhanbadJharkhand

झरिया पुलिस ने पिस्टल के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

Jhariya(Dhanbad) :  झरिया पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाकर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों युवकों के पास पिस्‍टल भी बरामद किया है. झरिया थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और झरिया थाना अंतर्गत बस्ता कोला के समीप पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाना शुरू कर दिया. तभी दो मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस ने दोनों को रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों मोटरसाइकिल सवार पुलिस को चकमा देकर भागने लगे. इस दौरान पुलिस ने दौड़कर एक मोटरसाइकिल सवार को पकड़ लिया.लेकिन एक मोटरसाइकिल सवार में दो लोग भागने में सफल रहे.

इसे भी पढ़ें-इरगुटोली मामला : पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा थाना में धरने पर बैठे मंत्री सीपी सिंह

दोनों अपरा‍धी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के थे फ़िराक में 

पकड़े गए दोनों युवक की जब तलासी ली गई तो पुलिस के होश उड़ गए.पुलिस ने उनके पास से लोडेड़ पिस्टल, कारतूस और दो मोबाइल फोन बरमाद किया. पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दोनों से पूछताछ करने लगी. अपराधियों ने अपने को बंगाली कोठी निवासी बताया. दोनों अपराधी का नाम बिक्की भुइंया और हीरा भुइंया हैं. जबकि दो अपराधी कालीबस्ती केंदुआडीह निवासी किसन डोम व मुकेश वर्मा भागने में सफल रहे. पकड़े गये दोनों अपराधियों को पुलिस ने जेल भेज दिया. वहीं सिंदरी डीएसपी प्रमोद केसरी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि ये चारों अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फ़िराक में थे.

 

Related Articles

Back to top button